my kalyan mini store - Articles

भव्यता का अनावरण: शादी के आभूषणों के रुझान

Publisher: blog

लड़की की शादी तय होते ही वह अनगिनत सपने देखने लग जाती है। शादी के जोड़े से लेकर विवाह स्थल के चयन तक, सभी पर गहन जाँच-पड़ताल के बाद फैसला लिया जाता है। हालाँकि, जब बात शादी पर पहने जाने वाले आभूषणों की हो, तो हर लड़की का सपना होता है किसी रानी के समान सजने-सँवरने और सुंदर दिखने का। चलिए, आपको एक शानदार सफर पर ले चलते हैं, जहाँ आपका परिचय आभूषणों की उन विभिन्न शैलियों से कराया जाएगा, जिन्हें आज के दौर की दुल्हनें पसंद करती हैं!


पारंपरिक दुल्हन


पारंपरिक दुल्हन की शाश्वत सुंदरता वाकई दिल को मोह लेती है। पारंपरिक पहनावे में सजी-धजी दुल्हन अपने विवाह वाले दिन आलौकिक सुंदरता की मूरत लगती है। आभूषणों के मामले में, पारंपरिक विवाह पसंद करने वाली दुल्हन की पहली पसंद हमेशा से सोना रही है। पारंपरिक दुल्हनों को सजाने के लिए स्टेटमेंट नेकलेस, माणिक जड़ित झुमके, हीरे का सुंदर नोज़ पिन, सुंदर डिज़ाइन वाली चूड़ियाँ और मनपसंद अँगूठियाँ काफी होती हैं, जो विवाह वाले दिन उसकी सुंदरता और आकर्षण को और भी बढ़ा देती हैं। 


एक अन्य आभूषण जो दुल्हन को और भी सुंदर बनाता है, वह है मांग टीका, जो स्त्रीत्व और सुघड़ता का प्रतीक है। आजकल दुल्हनें बड़े आकार और जटिल डिज़ाइन वाले मांग टीका पसंद कर रही हैं, जिससे चेहरे की सुंदरता और भी निखर के ये। चाहे मांग टीका पारंपरिक डिज़ाइन वाला हो या आधुनिक डिज़ाइन वाला, दुल्हन के कलेक्शन में उसका होना अनिवार्य होता है। पारंपरिक दुल्हनें हाथ फूल और रत्न जड़ित कमरबंद पहनना भी नहीं भूलती हैं। इन आभूषणों का चलन इस वजह से भी बढ़ रहा है, क्योंकि वे सभी अपने पहनावे को शाही अंदाज़ में ढालना चाहती हैं। 


आधुनिक और सादगी पसंद दुल्हन


सादगी पसंद दुल्हन के लिए, कम ही अधिक होता है। उसे सोने से बने आभूषणों के बजाय सफेद सोने या हीरों से बने साधारण डिज़ाइनों वाले आभूषण ही पसंद आते हैं। आधुनिक दुल्हन का झुकाव ऐसे आभूषणों की ओर अधिक होता है, जो उसके संपूर्ण लुक से मेल खाते हैं।  


हीरे का साधारण पेंडेंट, सुंदर डिज़ाइन वाले पर्ल स्टड और आकर्षक ब्रेसलेट उसके पहनावे की निशानी होते हैं। 


वह चाहे तो रत्न जड़ित आभूषणों का चयन कर सकती है। रत्न जड़ित पेंडेंट या अँगूठी उसके पहनावे में रंगत ला सकती है। परिणामस्वरूप, अपने विवाह वाले दिन उसमें सुंदरता के साथ-साथ आधुनिकता की झलक भी देखने को मिलेगी। हर आभूषण उसके पहनावे और व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए चुना जाता है, जिससे एक ऐसा लुक मिले जो शाश्वत होने के साथ ही आधुनिक भी लगे।


सोने के शाश्वत आकर्षण से लेकर हीरों की मोहक चमक और रत्नों की ऊर्जावान चमक तक, अपनी अनूठी शैली का प्रदर्शन करने के लिए दुल्हनों के पास अनेक विकल्प मौजूद होते हैं। प्यार और मिलन के इस सफर पर निकलते हुए, उनके द्वारा चुने गए आभूषण सुखद पल बनाने में उनकी मदद करते हैं।